बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने वाला तांत्रिक व बैगा गिरफ्तार
बालोद
नाबालिग को बहला-पुसलाकर अपने साथ जंगल में अपनी हवस को पूरी करने वाले तांत्रिक और उसके इस कार्य में सहयोग करने वाले बैगा को पहले उसके पजिनों व ग्रामीणें ने जमकर पिटाई की और उसके बाद पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने दानों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
यह पूरा मामला बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के लिमऊडीही गांव का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी मनराखन सोरी और तुलाराम विश्वकर्मा जो बालोद जिले के डौंडी के लिमऊडीही गांव में रहते है और दोनों तांत्रिक व बैगा गुनिया का काम करते हैं। गांव में 12 साल की मासूम को देखकर आरोपी मनराखन सोरी की नियत डोली ओर आरोपी ने मासूम को बहला फुसलाकर जंगल में ले गया, फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पूरी घटना को सहयोगी रोड में खड़ा होकर देखते रहा। थोड़ी देर बाद जब परिजनों ने बच्ची को घर में नहीं देखा तो टार्च पकड़कर आस-पास खोजबीन करने निकले और बच्ची दोनों के पास दिखी।
इसी दौरान बच्ची अपने माता-पिता को देखकर रोने लगी। परिजनों ने बच्चा चोर समझकर पहले तो आरोपी को जमकर पीटा, फिर डरी सहमी मासूम ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात परिजनों को बताई। बच्ची की बात सुनकर तत्काल डौंडी पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी गांव पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376, पास्को के तहत मामला दर्ज किया है।

पाठको की राय